हल्द्वानी। शराब के नशे में सड़कों पर वाहन दौड़ाकर सवारियों की जान जोखिम में डालना दो चालकों को भारी पड़ा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए रोडवेज बस एवं बोलेरो को सीज कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस द्वारा लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्यवाही और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। जिसके क्रम में चौकी प्रभारी मंडी प्रेम विश्वकर्मा ने 16 फरवरी 2025 को तीन पानी बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान यूके 07 पीए 5111 (उत्तराखंड परिवहन निगम) रोडवेज के चालक चंदन पुत्र राम सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर एवम सवारियों की जान जोखिम में डालने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। वहीं भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान यूके 02टीए 2313 बोलेरो टैक्सी के चालक कैलाश राम को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है। वह हल्द्वानी से बागेश्वर सवारियों को लेकर जा रहा था। चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
नैनीताल पुलिस का यह अभियान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि वे कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]