अमेजन स्टोर में आग लगने से दो कर्मचारियों की हुई जलकर मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। आंधी रात रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई।देर रात तक मौके पर दमकल और पुलिस फोर्स तैनात रही।

रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है। शुक्रवार आधी रात को रात को स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल के साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शटर तोड़कर किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

वहां सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई।उनकी पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के तौर पर की जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। मृतकों के शव एसटीएच भेज दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

अग्निकांड में स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्टोर में चार्जिंग में लगी स्कूटी और वहां खड़ा टेंपो भी जल गया। बताया गया कि हादसे के दौरान स्टोर बंद था और कर्मचारी भीतर मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fire accident fire at Amazon store Haldwani news two employees burned to death Two employees burned to death in a fire at an Amazon store; Uttarakhand News अमेजन स्टोर में लगी आग से दुर्घटना उत्तराखण्ड न्यूज दो कर्मचारियों की जलकर मौत हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More