गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली में चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर गई दो विदेशी महिला पर्यटक वहां फंस गईं। शुक्रवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनकीलोकेशन नहीं मिल पाई। वन विभाग ने एसडीआरएफ से हेलीकॉप्टर भेजकर सर्च अभियान चलाने के लिए मदद मांगी है, जबकि जिला प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान के लिए देहरादून से रवाना हो गई है। आज शनिवार को दोनों विदेशीपर्यटकों की ढूंढखोज की जाएगी।
6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। उनके पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है। तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए। महिला पर्यटकों ने पेजर से अपनी एंबेसी से संपर्क किया। जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया। शुक्रवार सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टरों ने सरसावा (सहारनपुर) एयरबेस से उड़ान भरी और बदरीनाथ से लगी चौखंबा – थ्री चोटी पर सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को विदेशी पर्यटकों के चौखंबा में फंसने की सूचना मिली थी। जिस पर शुक्रवार सुबह वायुसेना से सर्च अभियान के लिए अनुरोध किया गया। वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब एनडीआरएफ देहरादून के कमांडेंट को सर्च अभियान के लिए पत्र लिखा गया। एनडीआरएफ की टीम देहरादून से चमोली के लिए रवाना हो गई है। शनिवार (आज) फंसे पर्यटकों को निकालने का प्रयास किया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]