पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के थल-डीडीहाट सड़क पर सफेद घाटी में पंत्याली के पास सेंट्रो कार के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दाफिला गांव के दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता दूसरे दिन तब चला जब बकरी चराने गए एक ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या ने बताया कि दाफिला गांव के सुरेंद्र सिंह रावत (30) और सुनील सिंह बोरा ( 24 ) शनिवार देर शाम कार से घूमने निकले थे। देर रात तक उनके नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह 9:30 बजे बकरी चरा रहे व्यक्ति की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। उसने अपने परिचित को फोन कर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरण लेकर घटनास्थल पर पहुंची। हादसे की सूचना पर वहां दोनों ओर वाहनों और लोगों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने बताया कि रस्सी के सहारे पुलिस और स्थानीय युवा गहरी खाई में उतरे, जहां सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत और उससे करीब 200 मीटर दूर सुनील सिंह बोरा पुत्र खड़क सिंह बोरा मृत पड़े थे। दोनों के शवों को टीम ने रस्सी के सहारे खड़ी चढ़ाई से सड़क तक पहुंचाया।
सुरेंद्र सिंह रावत थल में शिव फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर कार्यरत था और उसका एक साल पहले ही विवाह हुआ था। सुनील सिंह बोरा पॉलीटेक्निक कॉलेज बांसबगड़ में द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग भेज दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कोटद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियों के बीच कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार देहरादून में कांग्रेस की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया। इस दौरान प्रदर्शन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार (आज) आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन, जनकल्याण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]