विष्णुगाड़–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में दो लोको ट्रेनों की हुई आपस में टक्कर   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। यहां पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी की विष्णुगाड़ – पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में मंगलवार रात एक गंभीर हादसा हुआ। शिफ्ट परिवर्तन के दौरान टनल के भीतर मजदूरों के आवागमन के लिए चल रही दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। उस समय टनल साइट पर कुल 109 मजदूर मौजूद थे, जिनमें से 88 घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

 

हादसे के तुरंत बाद घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर और विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी पहुंचाया गया। अधिकांश मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ घायलों का इलाज अभी जारी है। प्रशासन के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है और 21 मजदूर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टनल के भीतर से बाहर आ रही खाली लोको ट्रेन के ब्रेक सिस्टम में खराबी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news chamoli news Two loco trains collide Two loco trains collided at the Vishnugad-Pipalkoti hydroelectric project uttarakhand news Vishnugad-Pipalkoti Hydroelectric Project उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज दुर्घटना न्यूज दो लोको ट्रेनों की हुई आपस में टक्कर विष्णुगाड़–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More