ज्वेलर्स सहित परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में कार्यरत दो नौकरानियां सामान समेट फरार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली के आर्यनगर क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के घर में काम करने वाली दो नौकरानियों ने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। जैसे ही परिवार के लोग होश में आए घर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन सभी लोगों को हरिद्वार के सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर चौक के पास इंक्लेव निवासी सरार्फा कारोबारी यशपाल मल्होत्रा के घर में काम करने वाली दो महिलाओं ने परिवार वालों को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इन नौकरानी ने यशपाल मल्होत्रा उनकी पत्नी और पोते समेत परिवार के चार सदस्यों को बेहोश किया। जिसके बाद वे वहां से सामान समेट कर फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौकरानियों की तलाश शुरू कर दी है। 
 
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा लूट को लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं है और न ही अभी तक मामले में कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। लूट का क्या कुछ सामान वह लेकर गई हैं? यह भी परिवार वालों को भी नहीं पता है। बावजूद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घर में काम करने वाली महिलाओं के नाम अनीशा व ऊष्मा बताये जा रहे हैं। ये दोनों मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  
 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After feeding drugs to the jeweler and his family members crime news haridwar news two maids working in the house ran away with their belongings uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज घर में कार्यरत दो नौकरानियां ज्वेलर्स सहित परिवार के सदस्यों को खिलाया नशीला पदार्थ सामान समेट नोकरानियां फरार हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More