स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं होटल में मिली संदिग्ध परिस्थितियों में, पुलिस ने होटल को सील कर शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। यहां रामनगर के कानियां क्षेत्र स्थित एक होटल में दो नाबालिग छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग छात्राएं शहर के एक इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं और स्कूल ड्रेस में होटल के कमरे में मौजूद थीं। घटना की जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी को मिली, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए छात्राओं केसाथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया। सभी को पूछताछ के लिए रामनगर कोतवाली ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

मदन जोशी ने बताया कि उन्हें लंबे समय से उक्त होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल संचालक ने बिना किसी पहचान पत्र की जांच के छात्राओं को कमरा उपलब्ध कराया, जबकि वे स्कूल ड्रेस में थीं और नाबालिग प्रतीत हो रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि दोनों छात्राएं नाबालिग हैं, इसलिए मामले की जांच पूरी संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। कहा कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news hotel seized Nainital/Ramnagar News police investigation started police sealed the hotel and started investigation Two minor girl students in school uniform were found in a hotel under suspicious circumstances uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल/रामनगर न्यूज पुलिस जांच शुरू संदिग्ध परिस्थितियों में मौत स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं होटल सीज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More