बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं के  वाहन में पहाड़ी से बोल्डर गिरने पर दो प्रवासी भारतीय की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

 

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में पहाड़ी से बोल्डर गिरने पर बदरीनाथ से लौट रहे प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं का वाहन क्षतिग्रस्त होने से दो प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बुधवार को न्यूयार्क में रहने वाले नौ प्रवासी भारतीय श्रद्धालु बदरीनाथ धाम से भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर टेम्पो-ट्रैवलर से ऋषिकेश लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नरकोटा में पहाड़ी से एक बड़ा वोल्डर सीधे वाहन के ऊपर आ गिरा। पत्थर इतना बड़ा था कि वाहन की छत तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे वाहन में सवारअमित सिकधर(62) और बुद्धदेव मजूमदार(74) निवासी न्यूयार्क, अमेरिका गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

 

रुद्रप्रयाग कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया ने बताया कि वाहन में सवार अन्य सात लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन हादसे के बाद से वह काफी घबराए हुए हैं। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Boulder fell from the hill Death of two NRIs returning from Badrinath rudraprayag news Two NRIs died when a boulder fell from the hill in the vehicle of devotees returning from Badrinath uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More