गंगोलीहाट में स्विफ्ट कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

गंगोलीहाट। यहां तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर न्याय पंचायत पोखरी भेंरग अंतर्गत ग्राम बोयल में एक स्विफ्ट कार संख्या यूके-05 टीए-5117 के अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब एक किलोमीटर नीचे गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए।

 

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी एवं एसआई नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मददसे खाई में गिरे वाहन से घायलों को बाहर निकाला गया। कार में सवार शिवनाथ पुत्र प्रेमनाथ (65 वर्ष) निवासी ग्राम बोयल को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं वाहन चालक भूपाल सिंह पुत्र शेर सिंह (35 वर्ष) निवासी ग्राम बोयल की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति चौपाता कस्बे से अपने गांव बोयल की ओर जा रहे थे। घर पहुंचने से कुछ ही पहले यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

पुलिस द्वारा मौके पर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक भूपाल सिंह का एक पुत्र है, जबकि शिवनाथ के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Gangolihat News pithoragarh news Swift car falls into deep gorge in Gangolihat Two people died after a Swift car fell into a deep gorge in Gangolihat Two people killed in car accident after car falls into deep gorge uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत गंगोलीहाट न्यूज गंगोलीहाट में स्विफ्ट कार गिरी गहरी खाई में दुर्घटना न्यूज पिथौरागढ़ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More