चंपावत। यहां मंगलवार (आज) सुबह एक वेगनआर कार के खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरफ ने राहत और बचाव कर प्रारंभ करते हुए घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को चंपावत जनपद के डुंगराबोरा, तहसील-लोहाघाट, जिला चम्पावत में यह घटना -9:20 AM पर पुलिस कन्ट्रोल रूम चम्पावत द्वारा सूचना दी गयी की रौंसाल डुगराबोरा के पास एक वैगनार गाडी UK03TA2479 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 200 मीटर खाई में गिर गयी है। जिसमें 03 लोग सवार थे। 03 व्यक्ति में से 02 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा 01 घायल है। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम घटना स्थल डुंगराबोरा के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) डुंगराबोरा में किया जा रहा है।
मृतकों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र फकीर राम उम्र 28 निवासी ग्राम-डुंगराबोरा तहसील लोहाघाट जिला चम्पावत तथा मनीषा पत्नी कमल राम उम्र 22 निवासी ग्राम-कमलेड़ी तहसील लोहाघाट जिला चम्पावत के रूप में हुई है। जबकि इस घटना में विक्रम राम पुत्र सुरेश राम उम्र 24 निवासी ग्राम-डुंगराबोरा तहसील लोहाघाट जिला चम्पावत बुरी तरह से घायल हो गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]