धोलाछीना के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की हुई मौत, जबकि एक गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
अल्मोड़ा। जमरानी बैंड धोलाछीना के पास एक कार केदुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति का एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2025 देर रात्रि को एसडीआरएफ टीम को डीपीआर अल्मोड़ा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जमरानी बैंड धोलाछीना के पास एक वाहन गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन जमरानी बैंड धोलाछीना के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे। एक व्यक्ति को टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल भेजा, जबकि दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। जिनके शव एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क तक लाया गया तथा शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायल व्यक्ति पुष्कर सिंह भंडारी पुत्र गिरिधर सिंह निवासी नौगांव हैं। मृतक व्यक्तियों की शिनाख्त मनोज सिंह बिष्ट पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नौगांव एवं अजय सिंह बिष्ट के रूप में हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Almora A car fell into a deep ditch near Dholachina almora news two people died Two people died when a car fell into a deep ditch near Dholachina uttarakhand news while one was seriously injured

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More