नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल जनपद में आज भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा उस समय हुआ जब कार में सवार चार दोस्त जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार हादसा हल्द्वानी के पास गेठिया पड़ाव क्षेत्र में हुआ, जहां एक हुंडई कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इधर हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए
नजदीकी अस्पताल भेजा।
स्थानीय लोगो द्वारा तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर ले जाया जा रहा है। मृतकों की पहचान अंकित चौधरी और अभिराज के रूप में हुई है, जबकि अतुल दुबे और श्याम घायल हुए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]