शराब पार्टी के दौरान जहरीले पदार्थ के सेवन से दो लोगों की मौत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। यहां शराब पार्टी के दौरान जहरीले पदार्थ के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तीनों लोग एक विवाह समारोह से घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा के सीमांत क्षेत्र कंजाबाग निवासी ढिल्लू राणा (52) अपने साथियों मलकीत सिंह राणा और एडवोकेट प्रवेश राणा के साथ ढिल्लू राणा के कंजाबाग रोड स्थित पार्वती बैंक्वेट हॉल के सामने शराब का सेवन कर रहे थे। शराब में पानी मिलाए जाने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इसमें से असामान्य गंध आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

शराब पीने के तुरंत बाद तीनों की तबीयत बिगड़ी और उन्हें पेट में जलन व सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। स्थानीय निवासी जीवन ने उन्हें निजी वाहन से खटीमा उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर वीपी सिंह ने उनका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान ढिल्लू राणा की मौत हो गई। गंभीर हालत में मलकीत सिंह और एडवोकेट प्रवेश राणा को हायर सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में मलकीत सिंह की भी मौत हो गई, जबकि एडवोकेट प्रवेश राणा का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

पुलिस ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की संभावना के चलते मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई किशोर पंत ने बताया कि मृतक ढिल्लू राणा का शव मोर्चरी में रखवाया गया है और जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Consumption of poisonous substance during liquor party Khatima news one seriously injured Two deaths Two people died and one was seriously injured after consuming a poisonous substance during a liquor party in Khatima udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल खटीमा न्यूज दुर्घटना न्यूज दो लोगो की मौत शराब पार्टी के दौरान जहरीले पदार्थ का सेवन

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More