तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगो की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। यहां शनिवार (आज)धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार कसाण बैंड के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर करीब 35 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

कार में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news Speeding Scorpio car crashes after losing control Two people die in the accident Two people died when a speeding Scorpio car went out of control and crashed. Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More