कार और पिकअप की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत, दो गम्भीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

काशीपुर। यहां कार और पिकअप की टक्कर में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची आईटीआई की पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के बाजपुर रोड नेशनल हाइवे पर चार श्रद्धालु अपनी कार से बद्रीनाथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा से वापस लौट रहे थे। तभी बाजपुर रोड पर अचानक से कार पिकअप में भिड़ंत हो गई है। हादसा इतना जबरजस्त था कि कार पूरी से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार राघवेंद्र चौबे पुत्र स्वर्गीय रविंद्र चौबे निवासी उत्तर प्रदेश सरोज देवी पत्नी प्रेम पांडे निवासी जिला देवरिया यूपी की घटनास्थल पर जान चली गई है। उनके साथ कार में सवार प्रेम पांडे और श्याम चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना में पिकअप सवार दो लोग भी जख्मी हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news kashipur news Two people in car killed two seriously injured in collision between car and pickup US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More