कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की हुई मौत,  एक अन्य घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। कोहरे के चलते कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जहानाबाद पीलीभीत की नगर पालिका चेयरमैन ममता गुप्ता का पुत्र शिव गुप्ता अपने दो साथी आसिफ और शिवा गुप्ता के साथ मध्यरात्रि किच्छा से पीलीभीत की ओर जा रहे थे। इस दौरान किच्छा कोतवाली अंतर्गत कलकत्ता फार्म के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार संख्या यूके 03बी-2626 भूसे से भरे ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार में सवार तीन लोगों में से नवाबगंज बरेली निवासी आसिफ और जहानाबाद पीलीभीत निवासी शिव गुप्ता पुत्र दुर्गाचरण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि शिवा गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता बंगाली निवासी नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके ने बताया मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news another injured in a fierce collision between a car and a truck Kichcha news two people in the car died US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More