कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर ज्योलीकोट के पास गहरी खाई में गिरने से चालक समेत दो लोगों की हुई मौत   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देर रात ज्योलीकोट के पास अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में चालक समेत दिल्ली के 16 लोग सवार थे।

 

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर निवासी 15 पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया हुआ था। दर्शन के बाद शनिवार देर रात पर्यटक टेंपो ट्रैवलर से दिल्ली लौट रहे थे। करीब 12.30 बजे ज्योलीकोट के समीप दो गांव में मटियाली बैंड के पास अनियंत्रित होने से वाहन खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

सूचना पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। जहां रोहतक हरियाणा निवासी वाहन चालक सोनू सिंह और पर्यटक गौरव बंसल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news tempo traveller fell into a deep gorge near Jyolikot Tourists returning from Kainchi Dham two people including the driver died Two people including the driver died when the tempo traveller carrying tourists returning from Kainchi Dham fell into a deep gorge near Jyolikot uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कैंची धाम से लौट रहे पर्यटक चालक समेत दो लोगों की मौत टेंपो ट्रैवलर ज्योलीकोट के पास गहरी खाई में गिरा दुर्घटना न्यूज नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More