रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार दो ब्यक्तियों की मौत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नए साल के पहले दिन उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत कालाढूंगी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। घटना के बाद से कालाढूंगी, कमोला, धमोला क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक कालाढूंगी-रामनगर मार्ग में कमोला मिलिट्री गेट के पास रोडवेज बस और सामने से आ रही ऑल्टो कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। कार को टक्कर मारने के बाद एक बाइक व कार भी इस रोडवेज से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

बैलपड़ाव से विजय संकल्प यात्रा के बाद घर लौट रहे कोटाबाग भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश गुर्रो(40) व मंडल मंत्री सुमित चौहान(35) निवासी कमोला जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही रोडवेज की बस ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। सुमित चौहान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जगदीश गुर्रो ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर भाग निकला।

हादसे में घायल बाइक सवार विशाल नेगी पुत्र कुंदन नेगी व रजत नगरकोटी पुत्र प्रकाश नगरकोटी निवासी मोती नगर हल्द्वानी को ड्यूटी से लौट रहे एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से हल्द्वानी अस्पताल ले गए। इधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है कैबिनेट मंत्री वशीधर भगत समेत तमाम बीजेपी नेताओं और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More