कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगों की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी।  यहां स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

पौड़ी जनपद के देवप्रयाग मोटर मार्ग पयालगांव के पास बुधवार को एक कार की खाई में गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाल पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, हालांकि प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि देर शाम सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि देवप्रयाग से वापस लौटते समय ये दुर्घटना हुई है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक मृतक का शव खाई से निकाल लिया गया है। घना जंगल और अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव में लगे पुलिस कर्मियों को शवों को सड़क तक लाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (65 वर्ष) निवासी पयालगांव और यशपाल रावत, निवासी देवप्रयाग के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car went out of control and fell into a deep ditch Pauri news Two people died when the car went out of control and fell into a deep ditch uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार अनियंत्रित होकर गिरी खाई में कार सवार दो लोगों की मौत दुर्घटना न्यूज पौड़ी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More