बाइक सवार दो लोगो की देर रात नदी में गिरने से मौत

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। लोहाघाट में कल रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। देर रात में हादसा होने के चलते किसी को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। इस वजह से दोनों शव रात भर नदी में पत्थरों पर पड़े रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोली ढेक झील के निर्माण कार्य में लगे दो लोग पड़ोसी किराएदार की बाइक लेकर रात में किसी काम से लोहाघाट बाजार आए थे। रात में लौटते वक्त उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कोली पुल से नीचे गिर गई। दोनों लोग नीचे बड़े बड़े पत्थरों पर गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। देर रात हादसा होने के चलते इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह किसी ने नदी में बाइक पड़ी देखी तो तब जाकर हादसे का पता चल सका। 

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित


सूचना पर एसओ जसवीर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। एसओ जसवीर चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान चंदन राणा उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी बमनपुरी बनबसा व सुबोध राय उम्र लगभग 32 समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सुबोध कोली ढेक झील निर्माण कार्य में मिक्सर मशीन का आपरेट था। जबकि चंदन ट्रैक्टर चालक था। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुल के दोनों ओर पैराफिट नहीं थे। इस वजह से बाइक सीधे नदी में गिर गई। पैराफिट होते तो शायद दोनों की जान बच सकती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news champawat news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More