शराब के नशे में वाहनों को रोककर हंगामा कर रहे दो पुलिस कर्मी निलंबित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
गोपेश्वर। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने और वाहनों को रोककर अभद्रता, गाली-गलौज करने केआरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
 
चमोली एसपी कार्यालय के अनुसार, थाना गोपेश्वर को सूचना मिली कि मीट मार्केट के पास कुछ लोग नशे में वाहनों को रोक रहे हैं। राहगीरों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर रहे हैं। आपस में भी लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे तीनों व्यक्तियों को पकड़ते हुए लिया उनके खिलाफ धारा-126/ 135/170 BNSS के तहत मामला पंजीकृत किया। तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले आए। मेडिकल कराने पर तीनों के अत्याधिक नशे में होने की पुष्टि हुई। तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट चमोली के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही थी।
 
एसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस लाइन गोपेश्वर के आरक्षी प्रवेश और दिनेश को सस्पेंड कर दिया गया है। तीसरा आरोपी मोहित ब्रह्मासैण गोपेश्वर का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस अत्यंत अनुशासित बल है। अनुशासनहीनता या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: creating ruckus under influence of alcohol Gopeshwar news police personnel suspended stopping vehicles and misbehaving two police personnel creating ruckus after drinking alcohol two police personnel suspended Two police personnel suspended for creating ruckus by stopping vehicles under influence of alcohol uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गोपेश्वर न्यूज दो पुलिस कर्मी निलंबित नशे में हंगामा पुलिस कर्मी निलंबित वाहनों को रोककर अभद्रता शराब पीकर हंगामा करते दो पुलिसकर्मी

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More