चेकिंग के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमले में टीएसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। यहां गरुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में टीएसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। टीएसआई के कान पर आठ टांके लगे हैं, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीएसआई चंदन भंडारी व कांस्टेबल मनोज मर्तोलिया गुरुवार की शाम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। द्यांगण बायपास के पास दोनों ने एक तेज रफ्तार बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने पहले भागने की कोशिश की और फिर पकड़े जाने पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और कॉस्टेबल पर हमला कर दिया। युवक ने कड़े से पुलिस अधिकारी के कान पर जोर से हमला कर दिया। लहूलूहान पुलिस कर्मी को अन्य साथी जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉ नसीम ने बताया कि दरोगा के कान में आठ टांके लगे हैं। इएनटी सर्जन को दिखाने की सलाह दी गई है। कांस्टेबल को भी उपचार दिया गया है। पुलिस ने हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना और पुलिस पर हमला बेहद गंभीर अपराध है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

चंद्रशेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने बताया कि टीएसआई व कांस्टेबल पर हमला करने वाले युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a youth attacked the police in a deadly attack bageshwar news crime news During checking two police personnel including TSI injured uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चेकिंग के दौरान युवक ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला टीएसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल बागेश्वर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More