हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से झुलसे दो जुड़वा भाईयों की उपचार के दौरान मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। घर के निकट से जा रही हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से दो जुड़वा भाई बुरी तरह झुलस गये जिनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। दोनों भाइयों को मंगलवार को करंट लगा था। अस्पताल प्रशासन की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे को लेकर विद्युत विभाग भी जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

सेवली गांव बनियावाला में नंदन एंक्लेव में शेर सिंह बिष्ट ने हाल में मकान का प्रथम तल बनाया है। मंगलवार को उनकी पत्नी पानी की मोटर लगाकर पाइप से प्रथम तल पर धुलाई कर रही थी। इस दौरान उनके छह साल के जुड़वा बेटे प्रिंस और गोलू भी खेल रहे थे। बच्चों की मां काम में लग गई। बच्चे पाइप से खेलने लगे। उन्होंने पानी का प्रेशर 132 केवी हाई टेंशन लाइन की तरफ मारा। हाईटेंशन लाइन से पानी के साथ करंट उन दोनों तक पहुंच गया। करंट लगने से दोनों झुलस गए। दोनों को परिजन पहले प्रेमनगर और फिर कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर बताए जाने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वसंत विहार थानाध्यक्ष राठौर ने बताया कि दोनों बच्चों की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। दोनों की उम्र सात वर्ष थी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More