15 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, रामपुर से खरीद कर डिमांड के अनुसार लोगों तक पहुंचाते थे स्मैक  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 149 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 15 लाख के आसपास बताई जा रही है।

नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर सोमवार रात टीपी नगर पुलिस चौकी और एसओजी नैनीताल की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ओपन यूनिवर्सिटी के पास के जंगल की ओर बाइक से दो युवकों को जाते हुए देखा। इस दौरान पुलिस की टीम ने बाइक सवार दो युवकों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 149 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके नाम राजू मौर्या व रोहताश कश्यप हैं, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश रामपुर मिलक के रहने वाले हैं। वर्तमान में लालडांठ मुखानी में अपने माता-पिता के साथ किराए में रहते हैं। माता पिता खेत में बटाईदारी का काम करते हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्मैक की खेप को रामपुर से ताहिर नाम के व्यक्ति से खरीद कर हल्द्वानी में सप्लाई करते हैं। आरोपी ने बताया कि वो स्मैक को डिमांड के अनुसार लोगों को देते थे। इसके अलावा स्कूली छात्रों को भी स्मैक की सप्लाई करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Two smugglers caught by police with smack of 15 lakhs Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More