दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक मैकेनिक की करी हत्या

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह मार्ग पर दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक मैकेनिक की हत्या कर दी। मैकेनिक की दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके से कारतूस के कई खोखे बरामद किए हैं। खबर लिखे जाने तक हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया था। पुलिस घटना को रंजिश से जोड़कर देख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा : सगाई से नाराज पूर्व प्रेमिका ने ही पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला  

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय हैप्पी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम शांतरशाह बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि शांतरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार देर शाम को वह दुकान पर मौजूद था।

यह भी पढ़ें 👉  शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

इसी दौरान मुंह पर सफेद कपड़ा बांधकर दो आरोपी वहां पहुंचे। दोनों ने आते ही हैप्पी पर फायरिंग शुरू कर दी। सरेआम हुई हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी आसानी से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हैप्पी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर 

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News haridwar news Hindi News Murder of a bike mechanic. उत्तराखण्ड न्यूज News from the hills News From the Pahad Rapid firing Two unidentified miscreants Two unidentified miscreants shot dead a bike mechanic in a rapid burst of gunfire uttarakhand news क्राइम न्यूज ताबड़तोड़ फायरिंग दो अज्ञात बदमाश बाइक मैकेनिक की हत्या हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस में प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और टिहरी समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। आदेश के […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक आयोजित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष प्रो. बी.के. अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एसोसिएशन के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यों के सम्मान, आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों तथा संगठन को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत […]

Read More
उत्तराखण्ड

हिंदी दिवस पर रानीखेत महाविद्यालय में विविध साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    रानीखेत। रानीखेत महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर विविध साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं काव्य-पाठ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं […]

Read More