चोरी के वाहन सहित दो वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभुलपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम को चलाए गए अभियान के क्रम में एस0पी0 सिटी हल्द्वानी हरवन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने दो व्यक्तियों को एक चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

एसपी सिटी हरबंस सिंह के अनुसार विगत दिवस 01 मार्च 2022 को उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल दिलशाद अहमद व मुन्ना सिह व पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेकिंग के दौरान आरोपी मो0 रफीक पुत्र मो० सईद उम्र 19 वर्ष निवासी ला० न० 17 लाल स्कूल के पास हल्द्वानी व सोनू वर्मा पुत्र महेश वर्मा निवासी तुलसीनगर तेडी पुलिया पोलीशीट थाना काठगोदाम जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को गोलापुल वनभूलपुरा के पास से मोटर साइकिल संख्या यूके 18 डी 2276 रोक कर चेक किया गया रोककर चैक किया गया, तो उक्त वाहन में बैठे व्यक्तियों के द्वारा वाहन के जायज कागजात दिखाने में असमर्थ रहे।पूछताछ के दौरान व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि यह मोटर साईकिल चोरी की है। थाना पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गयी तो उक्त वाहन थाना बनभूलपुरा में चोरी के अभियोग में पूर्व में पंजीकृत पायी गयी। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटर साईकिल बरामद की गयी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक विजय कुमार व कॉन्स्टेबल मुन्ना सिंह शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More