यहां दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। कोटाबाग और मोटाहल्दू क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामलों में पुलिस ने दोनों ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। एक मामले में महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया वहीं दूसरे मामले में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करी है।

पुलिस के अनुसार कोटाबाग क्षेत्र की रहने वाली 41 वर्षीय महिला भावना ने शनिवार रात संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने कोटाबाग थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार के अनुसार 20 वर्ष पूर्व भावना की शादी कोटाबाग निवासी से हुई थी। शादी के बाद से ही भावना को उसके पति और उसका बड़ा भाई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते थे। आरोप लगाया कि 13 जून की शाम को भी भावना के साथ मारपीट की गई इसके अगले दिन 14 जून की रात पति के बड़े भाई ने मौसी को फोन कर बताया कि भावना ने जहर खालिया है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कालाढूंगी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

दूसरी घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू की है। यहां की निवासी 35 वर्षीय रिंकी देवी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। रिंकी की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शनिवार रात उसने अपने घर में फंदा लगा लिया। परिवार वाले आननफानन में महिला को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरवाया गया और देर शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

दोनों मामलों में महिला उत्पीड़न और पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Here two women died under suspicious circumstances in two separate cases nainital news Two separate cases two women died two women died under suspicious circumstances uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दो अलग-अलग मामले दो महिलाओं की मौत नैनीताल न्यूज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More