बदरीनाथ यात्रा से लौटीं महाराष्ट्र की दो महिला श्रद्धालुओं की अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आने से हुई मौत, तीन अन्य घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ की तीर्थ यात्रा से लौटीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगनाली में हुआ। महाराष्ट्र से महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था। धाम में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं श्रीकोट के एक होटल मे रुकी हुईं थीं। मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी। कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि उसी दौरान श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े पर टक्कर मारी और उसके बाद महिला यात्रियों कुचलता हुआ दीवार तोड़कर आगे निकल गया।। दो महिला टैंकर के नीचे दब गई। जिन्हें जेसीबी की मदद से मुश्किल से बाहर निकाला गया। इस घटना में एक महिला यात्री ललिता ताउरी (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अन्य चार घायल महिलाओं को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया। यहां पर सरिता उर्फ गौरी (50) को भी चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया । अन्य तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है। बेस अस्पताल के एमएस डॉ. अजय विक्रम ने बताया कि एक महिला का पैर फ्रैक्चर हुआ है जबकि दो को मामूली चोटें आई हैं। घायलों की स्तिथि खतरे से बाहर है। मरने वाली महिलाओं में ललिता ताउरी (50) पत्नी हरीश ताउरी निवासी गोपालजिन, जिला अकोला महाराष्ट्र व सरिता उर्फ गौरी (50) पत्नी नरेश निवासी तिजकरा जिला अकोला महाराष्ट्र शामिल हैं। इस हादसे में सारिका राजेश राठी (46) पत्नी राजेश राठी निवासी मोधा, तहसील दरैपुर, जिला अमरावती, महाराष्ट्र, संतोषी धनराज राठी (45) पत्नी धनराज बालकृष्ण राठी निवासी तालुका भोतमार, जिला भोतमार, महाराष्ट्र व मधुबाला राजेंद्र कुमार (54) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी किथोरखैत, जिला अकोला, महाराष्ट्र घायल हुईं हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Badrinath Yatra Srinagar Garhwal News three injured three others injured Two women pilgrims from Maharashtra who returned from Badrinath Yatra died after being hit by an uncontrolled tanker two women were hit by an uncontrolled tanker. One killed uttarakhand news Women from Maharashtra

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More