सितारगंज। यहां बिजी चौराहे के समीप एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार वर्षीय बालक और बाइक चला रहे उसके पिता घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। परगना मजिस्ट्रेट रविन्द्र सिंह के आदेश पर वीडियोग्राफी के साथ रात को ही शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।
गुरुवार शाम बिजी चौराहे के समीप एक कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 22 वर्षीय फरहीन पत्नी आरिफ निवासी ग्राम तुर्कातिसौर के सिर पर कंटेनर का टायर चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय सहाना पत्नी मोहम्मद अहमद, चार वर्षीय हारून पुत्र मोहम्मद अहमद एवं बाइक चला रहे 35 वर्षीय मोहम्मद अहमद पुत्र सुकुर अहमद निवासी तुर्कातिसौर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सहाना को भी मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। बाइक पर पीछे बैठी दो महिलाएं कंटेनर के टायर की ओर गिर गईं। जबकि चार वर्षीय बालक और मोहम्मद अहमद दूसरी ओर छिटक गए। सहाना की 14 वर्ष की बेटी और चार व छह वर्ष के दो पुत्र हैं। फरहीन व सहाना आपस में रिश्तेदार हैं। परिजनों ने बताया कि अमरिया चौक के पास डॉक्टर से दवा लेकर वे घर लौट रहे थे। दोनों महिलाओं के पति सब्जी बेचने का काम करते हैं। फरहीन की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कंटेनर का सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]