घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची की पिकअप वाहन के टायर की चपेट में आने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां मंडी क्षेत्र के गोल्डन ग्रीन नर्सरी के पास घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची पिकअप वाहन के टायर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार कुंदन सिंह अपनी पत्नी गीतांजली और इकलौती बेटी काव्या के साथ बरेली रोड स्थित मंडी के पास किराए के मकान में रहते हैं। पड़ोस में पिकअप चालक सुरेश चिलवाल भी रहता है। बताया जा रहा है कि काव्या अक्सर उसके घर के पास खेलने जाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

घटना के दिन काव्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सुरेश अपने पिकअप वाहन को बैक कर रहा था। पीछे देखने में चूक होने के कारण बच्ची वाहन के पिछले टायर की चपेट में आ गई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

घटना की सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इकलौती बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और माता-पिता गहरे सदमे में हैं। थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news Two-Year-Old Girl Playing Outside Her Home Dies After Being Run Over by Pickup Truck Tire uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची दुर्घटना न्यूज वाहन के टायर की चपेट में आने से मौत हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More