पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की हुए मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिथौरागढ़। यहां मुनस्यारी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक की जान किसी तरह बच गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम लगभग 5 बजे मुनस्यारी–मिलम मोटर मार्ग पर रड़गाड़ी के पास हुआ। लास्पा गांव से मुनस्यारी की ओर आ रहा पिकअप वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और खाई में गिरते हुए चट्टानों से टकराकर सीधे गोरी नदी के किनारे जा पहुंचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। हादसे के दौरान चालक जगत मेहता (निवासी तेजम) गाड़ी से बाहर छिटक गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं दो अन्य युवक मनेंद्र राम 30, निवासी धारचूला और प्रकाश 28, मूल निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव खाई में चट्टानों के बीच फंसे हुए मिले।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र और मोबाइल नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण राहत एवं बचाव कार्य में देरी हुई।घटना की जानकारी सबसे पहले गश्त कर रहे ITBP जवानों को मिली, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही ITBP, SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खड़ी चट्टानों और अंधेरे के बीच लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया और मुनस्यारी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

अधिकारियों के अनुसार, शवों का पोस्टमॉर्टम मुनस्यारी में कराया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Pickup vehicle went out of control and fell into a deep ditch Pithoragarh/Munsyari News two youths died in the accident Two youths died when a pickup vehicle went out of control and fell into a deep ditch uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गिरा खाई में पिथौरागढ़/मुनस्यारी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More