हल्द्वानी में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 काइला

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई पहली घटना में जहां कपीलाज रेस्टोरेंट कर्मचारी का शव रेस्टोरेंट में संदिग्ध अवस्था में मिला है वहीं दूसरी घटना में युवक ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र के कपीलाज रेस्टोरेंट्स कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा सल्ट का रहने वाला 35 वर्षीय प्रदीप सिंह कालाढूंगी रोड स्थित कपीलाज रेस्टोरेंट का कर्मचारी था। मृतक अल्मोड़ा अपने गांव गया था और रविवार शाम अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचा। जिसके बाद वह रेस्टोरेंट के स्टाफ कमरे में सो गया। सुबह जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने प्रदीप को उठाना चाहा तो वह नहीं उठा। आनन-फानन में कर्मचारी प्रदीप को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है पुलिस रेस्टोरेंट स्वामी और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

वहीं दूसरी घटना में मुखानी क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला में 29 वर्षीय संतोष बोहरा ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि परिवार में कलह ने संतोष को फांसी लगाने पर मजबूर कर दिया। उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। मृतक संतोष सितारगंज सिडकुल की एक फैक्ट्री में कर्मचारी था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार रविवार की रात संतोष अपने कमरे में गया और काफी देर तक जब बाहर नहीं निकला तो उन्होने देखा कि उसका शव फंदे से लटका हुआ है। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक संतोष के प्राण पखेरू हो चुके थे। आसपास के लोगों की मानें तो संतोष द्वारा आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Two youths died in separate incidents in Haldwani Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More