कोहरे के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर कार सवार दो युवकों की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां सोमवार (आज) कोहरे के चलते एक कार रूड़की के मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेरठ रेफर किया गया है।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह एक कार दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल चालक को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के सामान और मोबाइल से उनके परिजनों और दोस्तों से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान विकास कुमार (24) पुत्र चंद्ररु पासवान और प्रिंस कुमार (22) पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के निवासी थे। घायल चालक का नाम सागर है जो दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार युवक दिल्ली से सवार हुए थे जबकि दो युवक मेरठ में उतर गए थे और बाकी दोनों को चालक हरिद्वार लेकर जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a car rammed into a tractor-trolley Accident news Due to fog haridwar news two youths traveling in a car died two youths traveling in a car rammed into a tractor-trolley uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More