ओवरटेक करने के दौरान बाइक की कार से जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में चकरपुर-बनबसा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां दो युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही चकरपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को खटीमा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

मृतकों की पहचान 29 वर्षीय नावेद खान और 25 वर्षीय नमन के रूप में हुई है, जो खटीमा के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले थे। दोनों की शादी हाल ही में हुई थी, जिससे इस हादसे ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

दुर्घटना का पूरा मंजर कार में लगे डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ओवरटेक के दौरान बाइक सीधे सामने से आ रही कार से टकरा जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। चकरपुर चौकी प्रभारी एसआई विकास कुमार के अनुसार, जांच प्रक्रिया जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bike collided with a car while overtaking Khatima news Two bike riders died Two bike riders died in a massive collision between a bike and a car while overtaking udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऊधमसिंह नगर न्यूज ओवरटेक करने के दौरान बाइक की कार से जबरदस्त टक्कर खटीमा न्यूज दुर्घटना न्यूज बाइक सवार दो युवको की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More