मामूली विवाद पर कार से कुचलने की कोशिश, बाल-बाल बचे स्कूटी सवार दो युवक

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं। मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद में आरोपी ने स्कूटी सवार दो युवकों को कार से कुचलने की कोशिश कर दी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार बेरीपड़ाव के खड़कपुर निवासी बसंत नाथ गोस्वामी का सोमवार शाम बेरीपड़ाव चौराहे पर संजय सिंह राणा से मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर विवाद हो गया और कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद बसंत नाथ अपने मित्र प्रकाश चंद्र सुयाल के साथ स्कूटी से हल्दूचौड़ पुलिस चौकी शिकायत दर्ज कराने गए। लेकिन वापसी के दौरान ग्राफिक एरा कॉलेज के सामने हाईवे पर आरोपी ने अपनी कार से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में दोनों युवकों को चोटें आई हैं, जबकि स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उपचार के बाद पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
 
कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Attempt to Run Over Two Youths on a Scooter Following a Minor Dispute; Narrow Escape crime news lalkuan news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार से कुचलने की कोशिश क्राइम न्यूज मामूली विवाद लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More