दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत के साथ ही दो युवक गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां गर्जिया मार्ग पर रिंगौड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  

 

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान कार्तिक उपाध्याय के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों सुहैल और एक अन्य युवक के साथ बाइक से रामनगर आया था। दूसरी ओर से आ रही बाइक पर चंपावत जिले के निवासी रमेश बिष्ट सवार थे, जो ढिकुली स्थित एक रिसॉर्ट में कार्यरत हैं। रिंगौड़ा के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत रामनगर के सरकारीअस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। घायल सुहैल और रमेश बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। एक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Head-on collision between two bikes one youth died One youth died and two others were seriously injured in a head-on collision between two bikes ramnagar news two youths were seriously injured uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक युवक की मौत दुर्घटना न्यूज दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर दो युवक गंभीर घायल रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More