नई दिल्ली। कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित नीमा अस्पताल में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल आए थे, ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डॉक्टर को गोली मार दी।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि बुधवार देर रात करीब एक बजे 16 से 17 साल की उम्र के दो लड़के अस्पताल में में आए थे। उनमें से एक ने अपने घायल पैर की पट्टी बदलने के लिए कहा। इस लड़के की पट्टी भी पिछली रात उसी अस्पताल में की गई
थी। एमडी कामिल द्वारा पट्टी बांधने के बाद दोनों दवा लेने के लिए यूनानी चिकित्सक (बीयूएमएस) जावेद अख्तर के केबिन में गए।कुछ समय बाद रात की नर्सिंग स्टाफ गजाला परवीन और एमडी कामिल ने गोली चलने की आवाज सुनी। गजाला परवीन जावेद अख्तर के केबिन की ओर गईं और उन्हें खून से लथपथ पाया,उनके
सिर के बाएं हिस्से से खून बह रहा था। कथित तौर पर दोनों लड़के पिछली रात भी अस्पताल आए थे और पट्टी बांधकर वापस चले गए थे। प्रथम दृष्टया यह लक्षित हत्या का मामला लगता है, क्योंकि यह बिना उकसावे के किया गया है और हमलावरों ने पिछली रात ही रेकी कर ली थी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]