ट्रैक्टर ट्राॅली के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो युवकों की हुई मौत   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। यहां बागेश्वर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राॅली के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि बागेश्वर रोड पर सुंदरपुर के समीप ग्राम गधोली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या यूके 02 सीए 0073 कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग में सुंदरपुर के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गईं जिसमें सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

सूचना पर एसडीआरएफ टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं रेस्क्यू कार्य प्रारंभ कर विषम परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला और अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।    

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

मृतकों की पहचान चत्ते राजी, उम्र 26 वर्ष, पुत्र गंगा राम, निवासी कैलाली, नेपाल व उमेश, उम्र 22 वर्ष, पुत्र रमेश,निवासी अजीतपुर, जनपद रामपुर के रूप में हुई। 

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news Tractor trolley fell into a deep ditch Two youths died when a tractor trolley fell into a deep ditch two youths died when the vehicle fell into the ditch uttarakhand news अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज ट्रैक्टर ट्राॅली गिरी गहरी खाई में दुर्घटना न्यूज वाहन में सवार दो युवकों की हुई मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More