रुद्रपुर। आरोपियों की तलाश में जुटी ऊधमसिंहनगर जिला पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ के बाद कोतवाली किच्छा और खटीमा क्षेत्रांतर्गत पेट्रोल पंप पर डकैती करने वाले शातिर गिरोह के पांच बदमाशो को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिए ने बदमाशों से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे 315 बोर व दो कारतूस, नगदी, मोटर साइकिल भी बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंच कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक 25 और 26 अप्रैल की रात्रि में क्रमशः गुरूनानक पैट्रोल पम्प झनकट कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत खटीमा, एमए फ्यूल पैट्रोल पम्प लालपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किच्छा में मोटर साइकिलों पर सवार 06 व्यक्तियों द्वारा पैट्रोल पम्प के कर्मियों से तमन्चे के बल पर रूपये 27,000/ तथा रूपये 29,800/ को लूट कर फरार होने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा में धारा 310(2) बीएनएस तथा कोतवाली किच्छा पर धारा 310 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा मंगलवार (आज) कोतवाली खटीमा व कोतवाली किच्छा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोगों से सम्बन्धित 05 अभियुक्तों को लूटी गयी धनराशि क्रमश: 14000/, 20,000/ कुल 34000/ रूपये मय घटना में प्रयुक्त 02 अद्द तमंचों मय कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफतार किया गया। अभियुक्तों द्वारा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। जिसके जबाब में पुलिस द्वारा की गईं कार्यवाही में अभियुक्त सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा को बाद घायल अवस्था में सीएचसी नानकमत्ता उपचार हेतु भेजा गया। उपरोक्त अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्तों के दो अन्य साथी की तलाश जारी है।गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 311, 317(2), 317(3), 3(5), 61 (2), बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोतरी की गयी।
गिरफतार अभियुक्तों में साहिल पुत्र जगबीर निवासी फाजिलपुर पोस्ट ऑफिस फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 जिला सोनीपत उम्र 27 वर्ष, मोहित पुत्र शिव नारायण सिंह निवासी गड़ी बोर थाना अरुण स्टेट जिला रोहतक उम्र 22 वर्ष, राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी सीतावली थाना मुहाना जिला सोनीपत उम्र 22 वर्ष हरेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र हुकुम चंद निवासी फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 सोनीपत उम्र 32 वर्ष व सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उर्म 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]