बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े छात्रों को मारी टक्कर, तीन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

 

देहरादून। यहां सेलाकुई क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। बुधवार (आज) दोपहर को देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े 10 छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं।

यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, निगम रोड की छुट्टी हुई थी और छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार जो देहरादून-पांवटा मार्ग से निगम रोड की ओर आ रही थी, अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे छात्रों की भीड़ में घुस गई। कई छात्र-छात्राएं कार की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

तेज रफ्तार कार ने न केवल छात्रों को टक्कर मारी, बल्कि पास में खड़े तीन अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति इतनी तेज थी कि चालक के पास उसे नियंत्रित करने का कोई समय ही नहीं था। हादसे के बाद स्थानीय लोग और अभिभावक मौके पर जमा हो गए और स्थिति को देखते हुए भारी भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सेलाकुई की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। आठ घायलों को धूलकोट स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल छात्र को झाझरा स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन छात्रों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज विशेष निगरानी में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने जानकारी दी कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही और तेज गति को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों के पास यातायात नियमों को कड़ाई से लागू किया जाए और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news hit students standing on the roadside three students seriously injured uncontrolled car Uncontrolled car hit students standing on the roadside uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More