अनियंत्रित पिकअप गौला नदी में गिरी चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन गौला नदी की ओर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में घायल वाहन चालक को रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । काठगोदाम निवासी 24 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र राजकुमार पिकअप वाहन यूके 04 C-92 942 के साथ रानी बाग की तरफ गुरुवार सुबह 9:30 बजे जा रहा था। रानी बाग चित्रशिला घाट के पास तेज गति होने के चलते अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस उप निरीक्षक जगदीप नेगी व कांस्टेबल मनोज तिवारी पहुंचे और पुलिस टीम की मदद से रेस्क्यू कर घायल चालक को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

गंभीर हालत में वाहन चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक जगदीप नेगी ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होने के चलते खाई में जाने की संभावना है। मामले की सूचना करीब 9:45 बजे उन्हें दी गई जिसके बाद वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। वहीं युवक की मौत के बाद उसके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक गोला बैराज के पास माता पिता व भाई बहन के साथ रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uncontrolled pickup fell into Gaula river Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More