ऑपरेशन रोमियो के तहत पुलिस ने 29 मनचलों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में की चालानी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार राज्य में स्वस्थ प्रशासन देने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण को लेकर नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाया है। जिसके अंतर्गत नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा कर शहर में अनावश्यक घूमने वाले 29 मनचलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करके भविष्य में पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत व परामर्श के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
 
शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर मनचले, शराब पीकर हुड़दंग करते हैं या बिना कारण रात में सड़कों पर घूमते, तफरी मारते हुए अशांति फैलाते हैं। लिहाजा महिलाओं की सुरक्षा तथा नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर पुलिस ने हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाते हुए मुखानी क्षेत्र में अमृताश्रम, ब्लॉक, कुसुमखेड़ा तिराहा, सेंट्रल तिराहा, हल्द्वानी क्षेत्र में भोटिया पड़ाव, ठंडी सड़क गुरुनानक पुरा पार्क तथा काठगोदाम क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास ठेले आदि, नरीमन तिराहा, मैग्गी प्वाइंट से आने वाले चालकों आदि के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
 
अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों में थानाध्यक्ष मुखानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम, एसएसआई हल्द्वानी, प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव, भोटियापड़ाव सहित अन्य पुलिसकर्मियों और पीएसी बल के साथ मिलकर यह चेकिंग अभियान चलाया गया। 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: challan action against 29 miscreants under the Police Act crime news Haldwani news Operation Romeo police took challan action against 29 miscreants under the Police Act Under Operation Romeo uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More