बच्चों की सुरक्षा, पुलिस की प्राथमिकता — एसएसपी मंजुनाथ टीसी (आईपीएस)
रामनगर/हल्द्वानी। एक बार फिर नवागत कप्तान की कप्तानी में पुलिस ने गुमशुदा बच्चों को महज एक घण्टे के अंदर ही बरामद कर परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौटने का सराहनीय कार्य किया है।
ज्ञात हो कि दिनांक 31.10.2025 को शिकायतकर्ता निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर द्वारा सूचना दी गई कि उनके दो नाबालिग पुत्र तथा एक अन्य बच्चा शाम 07:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं और वापस नहीं लौटे हैं।जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी द्वारा संबंधित अधिकारियों को मामले में तत्काल बच्चों को सकुशल बरामद किए जाने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार द्वारा तत्काल सघन तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरूप गुमशुदा तीनों बच्चों को मात्र 01 घंटे के अंदर रेलवे स्टेशन से रात को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्चों ने बताया कि वे काम करने के उद्देश्य से मुरादाबाद जाने की योजना बना रहे थे, साथ ही उनके साथ उनका एक अन्य मित्र भी था। थाना पुलिस द्वारा बच्चों को काउंसिलिंग कर भविष्य में ऐसे कार्य न करने की हिदायत दी गई तथा सुरक्षित तरीके से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों को देखकर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान और राहत के भाव लौट आए।
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक राजकुमारी, हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन एवं कांस्टेबल महबूब आलम सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]