वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में भीमताल पुलिस ने अवैध चरस के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

भीमताल।जनपद नैनीताल में “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी सी के निर्देशन में जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भीमताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र एवं सीओ नैनीताल/भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 25 फरवरी 2026 को भीमताल क्षेत्र के चॉफी रोड वन विभाग बैरियर के पास चेकिंग के दौरान धानाचूली बैंड की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या UK06K4585 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर कार सवार चार युवकों के कब्जे से कुल 434 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेन्द्र सिंह नगरकोटी (27 वर्ष) निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, बॉबी नगरकोटी (24 वर्ष)
निवासी  फतेहपुर मेन, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, नीतीश नगरकोटी (30 वर्ष) निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, शिवांश रावत (23 वर्ष) निवासी भट्ट कॉलोनी, थाना मुखानी, जिला नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भीमताल में मु0अ0सं0 09/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी
434 ग्राम अवैध चरस, अल्टो कार संख्या UK06K4585

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  
गिरफ्तारी टीम
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक महेन्द्रराज सिंह, कांस्टेबल बलजीत सिंह, विरेन्द्र कुमार गोले, शैलेन्द्र कुमार एवं सतीश सिंह राणा

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। “ड्रग फ्री देवभूमि” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action of Bhimtal Police bhimtal news Bhimtal Police arrested four smugglers with illegal hashish crime news Four smugglers arrested with illegal hashish Under the direction of Senior Superintendent of Police Nainital uttarakhand news अवैध चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज भीमताल न्यूज भीमताल पुलिस की कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नैनीताल

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More