एसएसपी नैनीताल का निर्देशन : चोरगलिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पहचान छुपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहन किए सीज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में संदिग्ध वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
 
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में सघन चेकिंग और पैदल गस्त के दौरान पुलिस टीम ने उन बाइकर्स को चिन्हित किया जो पहचान छुपाने की नीयत से बिना नंबर प्लेट के या नंबर प्लेट हटाकर सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने ऐसी कुल 35 बाइकों को सीज किया है।
 
इस दौरान चौकी कुंवरपुर द्वारा कुल 15 बाइकें सीज की गईं,जिनमें से 6 बाइकें वर्तमान में भी चौकी परिसर में निरुद्ध हैं, वहीं थाना चोरगलिया द्वारा कुल 20 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से 12 बाइकें अब भी थाने में खड़ी हैं।
 
पुलिस के इस अभियान के दौरान कई मामलों में अभिभावकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। यह देखने में आया है कि बच्चे घरों में ऐसी बिना नंबर वाली बाइकें खड़ी करते हैं और घरवाले उन पर ऐतराज करने के बजाय ‘मौन स्वीकृति’ देते हैं। अभिभावकों को समझना होगा कि यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी या अपराध को जन्म दे सकती है।”
 
👉 एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पहचान छुपाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 35 vehicles without number seized Action taken by Chorgalia police Chorgalia police seized 35 vehicles of bike riders who were driving by hiding their identity Direction of SSP Nainital: Under Operation Prahar Nainital/Haldwani/Chorgalia News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चोरगलिया पुलिस की कार्यवाही नैनीताल/हल्द्वानी/चोरगलिया न्यूज बगैर नं के 35 वाहन सीज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More