हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाते हुए दो अभियुक्तों अमर सिंह पुत्र राकेश सिंह उम्र – 20 बर्ष एवं रोहित कश्यप पुत्र महेश कश्यप दोनों निवासी खजुगोटिया थाना गढिया रंगीन शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश उम्र – 18 बर्ष के कब्जे से (कुल 19.938 किलोग्राम डोडा पोस्ता जिसकी कीमत निन्यानवे हजार छः सौ नब्बे रुपये) को गिरफ्तार कर अभियुक्तो केविरुद्ध थाना काठगोदाम में एफआईआर नं0–65/26 धारा 8/15/60 एनडीपीएस अधि0 पंजीकृत किया गया।
इस दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उप निरिक्षक अरुण सिंह राणा, हेड कांस्टेबल 21 सीपी दीपक कुंवर, कांस्टेबल 851 सीपी सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल 154 सीपी त्रिलोक सिंह एसओजी एवं हेड कांस्टेबल 19 कुन्दन कठायत एसओजी सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]