नैनीताल पुलिस ने युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जोड़ने का लिया संकल्प
हल्द्वानी।नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में डॉ मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय एवं थानों में नशा मुक्ति अभियान के तहत एकत्रित होकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
सभी पुलिसकर्मियों ने अधिक से अधिक युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने तथा देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए एकजुट होकर समाज, परिवार, मित्र सभी को नशे के प्रति जागरूक करने तथा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
हल्द्वानी में आयोजित शपथ कार्यक्रम में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, अमरचंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, विजय मेहता वाचक एसएसपी, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल, पूरन राम आगरी प्रभारी CCTNS, ललिता पांडे प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल समेत अन्य शाखा प्रभारी/पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय, पुलिस लाइंस एवं थाना परिसरों में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ लेकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत नैनीताल पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों में जाकर अध्यनरत छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों को नशे के प्रति जागरूक किया गया तथा शपथ दिलाई गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 चंपावत में पहली बार कैबिनेट […]