जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने तीनपानी से मंडी तक सड़क चौड़ीकरण तथा ड्रेनेज कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी द्वारा परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए, एडीबी तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगरीय एवं ग्रामीण के साथ तीनपानी से मंडी तक गतिमान सड़क चौड़ीकरण तथा ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने अवगत कराया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गयाकि अधिकांश व्यक्तियों द्वारा अपना अतिक्रमित हटाए जाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर तथा ग्रामीण को निर्देश दिए गए की सड़क किनारे खड़े पोलों के शिफ्टिंग की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए शीघ्रपूर्ण करना सुनिश्चित करें। परियोजना प्रबंधक को ड्रेनेज कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा पोल शिफ्टिंग हेतु स्थान चयनित करते हुए विद्युत विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए, साथ ही तीनपानी से मंडी की ओर दाहिनी तरफ भी ड्रेनेज एवं मार्ग चौड़ीकरण के कार्य को प्रारंभ करने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

मार्ग चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों के छपान के लिए वन विभाग के साथ समन्वय करते हुए कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए। इसी के साथ साथ मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर भी विद्युत पोलों को शिफ्ट करने हेतु आगणन दो दिन में उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: City Magistrate Haldwani conducted a site inspection of road widening and drainage works from Teenpani to Mandi City Magistrate Haldwani conducted a site inspection of works from Teenpani to Mandi instructions of District Magistrate Nainital Under the instructions of District Magistrate Nainital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी का तीनपानी से मंडी तक के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More