ऊर्जा प्रदेश में सरकार का ऊर्जा प्रबंधन फेल होना दुर्भाग्यपूर्ण – सुमित 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि ऊर्जा प्रदेश के नाम से देश भर में प्रसिद्ध उत्तराखंड जब अपने निवासियों को भरपूर बिजली नही दे पाए तो समझ आता है कि राज्य सरकार का प्रबंधन फेल है। कहा कि लगातार होती बिजली कटौती साफ संकेत दे रही है कि उत्तराखंड राज्य की सरकार जिस राज्य ने पूरे देश को ऊर्जा देंने का कार्य किया है अपने राज्य के निवासियों विशेष कर बोर्ड एग्जाम के बच्चों को इस समय बिजली की उपलब्धि सही तरीके से नही करा पा रही है। विधायक सुमित ने कहा कि लोड बढ़ने का बहना कर केवल खानापूर्ति की जा रही है। सच्चाई यह है कि ऊर्जा विभाग से अभी तक अनुमोदन मिला ही नही है कि राज्य सरकार पवार ग्रिड से अतिरिक्त बिजली खरीद कर अपने राज्य के निवासियों को दे सके। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य है। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। राज्य सरकार से अविलंब इस पर कार्यवाही करने का आग्रह किया है। कहा कि इस संदर्भ में अधिकारियों से बात हुई है,उन्होने अपनी उदासीनता और जो जवाब दिए है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि निकट भविष्य में कोई भी व्यवस्था में सुधार के संकेत आने वाले नही दिख रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेश में लहराया परचम : मुकेश बोरा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बना सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ  

हल्द्वानी शहर जो हमेशा बिजली कटौती से दूर रहा, जहाँ के निवासियों ने बिजली कटौती का नाम तक नही सुना था जब राज्य में कांग्रेस की सरकार रही या फिर डाइंदिरा हृदयेश यहाँ की अभिभावक रही, तब कटौती की समस्या नहीं आई। आज वहीं हल्द्वानी बिजली कटौती से जूझ रहा है। राज्य की सरकार हल्द्वानी की ओर जो कि कुमाऊँ का प्रवेश द्वार है को गम्भीरता से नहीं देख रही है। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अगर खराब आये तो पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उन्होंने अभिभावकों और बच्चो से अनुरोध किया है कि हौसला ना हारे और विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपनी पढ़ाई की ओर गम्भीरता से देखे। इस विषय पर बहुत गंभीरता से राज्य के जितने भी विधायक है सबको साथ लेकर आवाज उठाने का कार्य किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एयरपोर्ट कूच 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एवं अंकिता के माता-पिता को दिल्ली में पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। काले गुब्बारे लेकर देहरादून एयरपोर्ट की ओर कूच कर रहे कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा : पार्षद पति समेत आठ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां पुलिस ने भरत विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पार्षद पति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 208 ताश के पत्ते और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल […]

Read More
उत्तराखण्ड

कुलपति नियुक्ति पर UGC नियमों के उल्लंघन का आरोप, चयन प्रक्रिया निरस्त कर नए सिरे से नियुक्ति की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी । नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड एकता मंच के संगठन प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह माहोड़ी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति की नियुक्ति के लिए अपनाई गई चयन प्रक्रिया में वांछित नियमों का […]

Read More