महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती एवं पतंजलि योग पीठ के स्थापना दिवस पर शिलान्यास कार्यक्रम में हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती एवं पतंजलि योग पीठ के 29वें स्थापना दिवस पर पतंजलि गुरूकुलम और आचार्यकुलम का शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार (आज) धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। इससे पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती, पतंजलि योग पीठ का 29वां स्थापना दिवस और गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 118 साल पहले स्वामी दर्शनानंद द्वारा तीन बीघे जमीन, तीन ब्रह्मचारी और तीन चवन्नियों के साथ शुरू किए गए गुरुकुल का नाम स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर होगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पतंजलि गुरुकुलम के नए सात मंजिला परिसर में करीब 1500 छात्रों के लिए आवासीय सुविधाएं भी होंगी। कार्यक्रम में एमिटी के अध्यक्ष अशोक चौहान शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। योग बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि का यह गुरूकुल विश्व का सबसे बड़ा गुरूकुल होगा। पतंजलि योग पीठ ने 5 वर्षों में पांच हजार करोड़ के निवेश से भारतीय शिक्षा में बड़ी क्रांति का संकल्प लिया है। यह पतंजलि योग पीठ की तीसरी सबसे बड़ी क्रांति होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Union Defense Minister reached Haridwar for the foundation stone laying program on the birth anniversary of Maharishi Dayanand Saraswati and the foundation day of Patanjali Yoga Peeth Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More